Posts

Showing posts with the label gut healing without medicine

क्या गेहूं खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है?

Image
  क्या गेहूं खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है?  दुनिया के कई देशों में तथा उत्तर भारत में गेहूं प्रमुख धान्य के तौर पर घर घर में इस्तमाल किया जाता है । इसके अलावा ब्रेड बिस्कुट नूडल पास्ता पिज़्ज़ा बर्गर समोसा कचोरी सैंडविच तथा पैकेज्ड फूड्स में गेहूं/मैदा बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। गेहूं के बगैर खाने की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन हम में से कुछ लोग ऐसे है जिन्हें गेहूं मैदा खाने से कई पेटसंबंधी समस्याएं होती है। कई बार तो यह समस्या गेहूं के कारण है यह बात समझ में ही नहीं आती है। जिससे इस अनजान बीमारी के लक्षण बढ़ते जाते है। सेहत बिगड़ती जाती है और  कई बार गंभीर रूप धारण कर लेती है। आजकल पेट की तकलीफ, बार-बार दस्त, थकान और वजन न बढ़ने की शिकायत आम हो गई है। क्या आप जानते हैं कि इसका कारण गेहूं भी हो सकता है? इंटरनेट पर इस विषय पर बहुत जानकारी उपलब्ध है लेकिन समाज के हर सामान्य व्यक्ति तक यह जानकारी पहुंचे और लोग जागरूक हो जाए तो इस समस्या से उभरकर फिरसे अपनी सेहत पा सकते है। सीलिएक रोग क्या है? सीलिएक रोग एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें ग्लूटेन नाम का प्रोटीन (जो गेह...