त्वचा और बालों की समस्याएं: क्लिनिकल न्यूट्रिशन के साथ पाए लंबे समय तक प्राकृतिक सुंदरता!
त्वचा और बालों की समस्याएं किशोरियों और मध्यम आयु की महिलाओं में बढ़ता सिरदर्द साबित होती है, लेकिन क्लिनिकल न्यूट्रिशन दे रही प्राकृतिक सुंदरता की आसान राह! आजकल किशोरियों (१३-१९ साल) और मध्यम आयु की महिलाओं (३०-५० साल) में त्वचा और बालों की समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। प्रदूषण, तनाव, हार्मोन बदलाव और गलत खान-पान की वजह से मुंहासे, दाग-धब्बे, बाल झड़ना और रूसी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये समस्याएं आत्मविश्वास कम कर देती हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि दवाओं के साथ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की मदद से हजारों महिलाएं बिना महंगे कॉस्मेटिक्स या मेडिकल ट्रीटमेंट के प्राकृतिक चमकदार त्वचा और घने लंबे स्वस्थ बाल पा रही हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं इन समस्याओं, उनके खतरे और सटीक इलाज के बारे में। त्वचा और बालों की आम समस्याएं क्या हैं? त्वचा की समस्याएं: मुंहासे (पिंपल्स), काले दाग-धब्बे, सूखी त्वचा, एलर्जी, झुर्रियां, ड्राई स्किन और तेलीयापन। किशोरियों में हार्मोन के कारण मुंहासे ज्यादा होते हैं, जबकि मध्यम आयु में सूरज की किरणें, तनाव और थायरॉइड से दागधब्बे झु...